जमीन की खुदाई कर रहे थे लोग, तभी सामने आई 2 हजार साल पुरानी धरोहर

हमें अगर कोई चीज़ ऐसी जगह से मिले, जिसकी हमने कल्पना की हो, तो बात अलग है लेकिन अगर कोई ऐसी चीज़ सामने आ जाए, जो हमारी सोच से परे हो, तो कोई भी चौंक सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ कुछ एक्सपर्ट्स के साथ, जब उन्हें खुदाई के दौरान एक इतनी पुरानी चीज़ मिल गई, जो किसी ऐतिहासिक खज़ाने से कम नहीं थी.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुातबिक खुदाई उस जगह पर चल रही थी, जहां कभी ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था. इसी दौरान वहां कुछ ऐसी चीज़ सामने आई, जिसे देखकर एक्सपर्ट्स भी दंग रह गए. आर्कियोलॉजिस्ट्स को उम्मीद ही नहीं थी कि उन्हें 2000 साल पुरानी धरोहर यूं मिल जाएगी. इसे देखकर उनकी आंखों में चमक आ गई.
मिली 2000 साल पुरानी धरोहर
पुरातत्त्ववेत्ताओं को पॉम्पेई नाम की जगह पर एक ऐसी बेहद पुरानी पेंटिंग मिली है. इस जगह पर 79वीं ईसवी में माउंट वेलुवियस नाम का ज्वालामुखी फूटा था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पेंटिंग और भित्तिचित्र काफी प्राचीन हैं और ऐतिहासिक खोज हैं. इन्हें काले रंग की दीवारों पर बनाया गया था. इनमें मौजूद ज्यादातर पेटिंग्स Helen of Troy जैसे ग्रीक फिगर्स की हैं. पोम्पई पार्क के डायरेक्टर Dr Gabriel Zuchtriegel ने बताया कि इन पेंटिंग्स पर प्रकाश पड़ते ही ये मानों जीवंत हो उठीं.
पिज्ज़ा की भी फोटो मिली!
इसके अलावा जो पेंटिंग्स मिली हैं, वो अलग ही हैं. एक कमरे की दीवार पर बाढ़, फूलों और थियेट्रिकल मास्क की तस्वीरें मिली हैं. इसके अलावा पिछले साल यहीं से एक तस्वीर मिली थी, जिसमें पिज्ज़ा दिखाई दे रहा था, वो भी तब, जब इटली में भी ये डिश नहीं खोजी गई थी. आर्कियोलॉजिस्ट्स को इन खंडहरों में कई ऐसी चीज़ें मिली हैं, जो उस समय के खान-पान और लाइफस्टाइल को बताती हैं.





