एलिम्को कानपुर में मैनेजर, कंसल्टेंट समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर की ओर से मैनेजर, कंसल्टेंट, ऑडियोलॉजिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म एलिम्को की ऑफिशियल वेबसाइट alimco.in पर जाकर भरा जा सकता है। इसके साथ ही आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।

ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट alimco.in पर जाना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन किये जा सकते हैं, अन्य किसी भी तरह से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री/ सीए/ एमफिल/ आदि किया हो। भर्ती से संबंधित अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 25/ 30/ 35/ 40/ 60/ 75/ 90 हजार/ 1,05,000/ 1,50,000 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। कुछ पदों के लिए दूसरे वर्ष वेतन में बढ़ोत्तरी भी की जाएगी।

Back to top button