क्या करी पत्ते की चटनी की है ट्राई? ये है बनाने की आसान विधि

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
करी पत्ते-10 से 15, सूखी लाल मिर्च- 3 से 4, सरसों के बीज- 1 टीस्पून, मूंगफली- आधी कटोरी
कद्दूकस किया नारियल- आधा कप, भुना चना दाल- 2 बड़े चम्मच, लहसुन- 3 से 4 कलियां, हरी मिर्च – 2 से 3
विधि :
करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, चना दाल, लहसुन और करी पत्ते डालकर को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
इसके बाद एक पैन लें। इसमें सरसों के बीज, लाल मिर्च, करी पत्ते डालकर भून लें।
चटनी में इस तड़के को डाल देंगे।
इसे आप रोटी, दाल-चावल, सादा डोसा, इडली इत्यादि के साथ सर्व कर सकते हैं।





