जिसे देखकर भागते हैं लोग, उसके साथ सेल्फी ले रहा है लड़का!

सोशल मीडिया पर यूं तो तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन जो वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, उनमें जानवरों से जुड़े हुए वीडियो टॉप पर होते हैं. उसमें भी अगर कोई ऐसा कंटेंट दिख जाए, जो हमने पहले कभी नहीं देखा हो, तो लोग इसे बार-बार देखते हैं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खूंखार तेंदुए के साथ सेल्फी ले रहा है.

अगर आप भी सोचते हैं कि तेंदुए को कभी भी इंसानों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए नहीं देखा जा सकता, तो आज ये वीडियो देखकर आपकी धारणा बदल जाएगी. शेर और टाइगर के अलावा तेंदुओं से भी इंसान को खतरा कम नहीं होता है. हाालांकि इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेंदुए के साथ सेल्फी लेता दिख रहा है. जिसने भी ये वीडियो देखा, वो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाया.

तेंदुए के साथ सेल्फी ले रहा है शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स खेत में खड़ा हुआ है. वीडियो में दूर से तो उसके साथ कोई जानवर नज़र आ रहा है, लेकिन इसे जूम किया जाता है तो लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं. दरअसल खेत में शख्स के साथ एक तेंदुआ बैठा नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि शख्स बिना किसी से डरे किसी डॉग की तरह उसे मानकर उसके साथ सेल्फी लेता नजर आ रहा है.

लोगों ने किया मज़ेदार कमेंट
इस दिलचस्प वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा – तेंदुआ सोच रहा है कि अब मेरा आतंक ही खत्म हो गया. एक अन्य यूज़र ने मज़ेदार कमेंट किया – तेंदुआ सोच रहा है ये तो तुम्हारा खेत है, कभी जंगल में मिलना.

Back to top button