2048 तक आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो जाएगा भारत: IIM बोधगया के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति

गया: भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित आईआईएम संस्थान में एमबीए आठ बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और संस्थान के अध्यक्ष उदय कोटक शामिल हुए।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईएम बोधगया बेहतर कार्य कर रहा है। दुनिया भर में बिजनेस करने वाले कंपनी युवाओं की तलाश कर रही हैं। आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन को भी भारत ने पीछे छोड़ दिया है। भारत ने चन्द्रमा पर अपना झंडा गाड़ दिया है। टेक्निलोजी से पूरा विश्व काम कर आगे बढ़ रहा हैं, लेकिन भारत ने सबको पीछे कर दिया हैं।

धनखड़ ने बताया कि यहां स्वतंत्रता हैं। भारत की आबादी के लिए अर्थ व्यवस्था पर सरकार काम कर रही हैं और विकास का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2048 तक भारत पूरे देश में आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो जाएगा। उन्होंने बोधगया आईआईएम के छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Back to top button