महिला को मिला पैसा कमाने का ऐसा तरीका, झट से छोड़ दी नौकरी, 2 घंटे का है काम!

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर चलाने के लिए पता नहीं क्या-क्या करते हैं. एक नौकरी से काम नहीं चलता तो वे कई-कई नौकरियां करते हैं. कुछ लोग साइड बिज़नेस या फिर इंवेस्टमेंट के ज़रिये अपनी इनकम बढ़ानी पड़ती है. ऐसे में अगर कोई परिवार बढ़ाने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दे, तो सुनने में काफी अजीब लगेगा. हालांकि एक महिला ने ऐसा ही किया है.

लोग दो-दो नौकरियां करके भी अपने खर्चों को पूरा नहीं कर पाते हैं और एक महिला ने अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि उसे घर बैठे-बैठे पैसे बनाने का फॉर्मूला मिल गया था. वो सिर्फ 2 घंटे काम करके लाखों कमा रही है. हम इसे फॉर्मूला इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महिला ने एक-दो बार इसे आजमाया और जैसे ही उसे लगा कि कम काम करके यहां अच्छे पैसे मिल रहे हैं, तो उसने नौकरी छोड़ दी.

मां बनने के बाद मिला फॉर्मूला
साउथ वेस्ट न्यूज़ सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल की रेबेका मैकबेन इंग्लैंड के प्रेस्टर की रहने वाली हैं. उन्होंने मां बनने के बाद मैटरनिटी लीव ली थी. साल 2016 में इसी दौरान उन्होंने एक प्रतियोगिता में बच्चों के प्रोडक्ट और कपड़ों से भरी टोकरी जीती थी. वे जब वापस नौकरी पर लौटीं तो उन्हें लगा कि वे अपने बच्चे की देखभाल पर 83 हज़ार रुपये खर्च कर रही हैं, इससे अच्छा तो वे प्रतियोगिताओं से इनाम की राशि में जीत लेती थीं. फिर क्या था, रेबेका ने नौकरी छोड़ी और ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया.

7 साल में जीते लाखों रुपये
रेबेका का कहना है कि सिर्फ 2 घंटे के लिए वो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं. करीब 100 कॉम्पटीशन में भाग लेने के बाद उन्हें जो भी नकद राशि या वाउचर मिलते हैं, उन्हें या तो इस्तेमाल करती हैं या फिर बेच देती हैं. इसी पैसे से वो अपना घर चलाती हैं. उन्होंने 7 साल में करीब 36 लाख रुपये जीते हैं, जबकि हॉलीडे ट्रिप, कपड़े और वाउचर्स कमाए हैं.

Back to top button