रोड ट्रिप कर दिल्ली से थाइलैंड पहुंचा शख्स, ऑस्ट्रेलिया तक करेगा सफर!

आजकल सोशल मीडिया पर ट्रैवलिंग के वीडियोज इतने पॉपुलर होते हैं कि दूसरों को देखकर अब हर कोई ट्रैवलर बनने चला है. लोग अपने देश की यात्राओं पर निकल जाते हैं. कई लोग तो फ्लाइट से दूसरे देश पहुंच जाते हैं. पर घुमक्कड़ी लोग तो कार से ही दूसरे देशों की यात्रा तय कर लेते हैं. हाल ही में एक व्यक्ति दिल्ली से थाइलैंड (Delhi to Thailand by car video) अपनी कार से पहुंच गया. उसका ये सफर ऑस्ट्रेलिया तक है. वो 150 दिनों से ज्यादा तक ये यात्रा करेगा.

इंस्टाग्राम यूजर @arunpanwarx ने हाल ही में अपनी थाइलैंड (Delhi to Australia road trip) ट्रिप के बीच एक वीडियो बनाया जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बता रहे हैं कि वो पहली बार थाइलैंड घूमने गए थे और पटाया में उन्हें अचानक ही एक हरियाणा रेजिस्ट्रेशन वाली एक कार दिखी. वो हैरान हो गए कि भारत की ये गाड़ी वहां कैसे पहुंची. तभी कार का मालिक, वहां आया और उसने अपनी इस ट्रिप के बारे में बताया.

थाइलैंड तक कार से पहुंचा शख्स
उस शख्स का नाम अनमोल जैसवाल है जो एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं. अनमोल दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया तक की अपनी यात्रा पर कार से निकले हैं. चीन से होते हुए वो थाइलैंड पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि चीन में ही उनके 9-10 लाख रुपये खर्च हो गए थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो 11 से ज्यादा देशों का सफर करेंगे और 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा तय करेंगे. उन्होंने बताया कि वो तिब्बत, चीन, सिंगापुर, थाइलैंड, लाओस, आदि जैसे तमाम देशों का सफर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचेंगे. उन्होंने 4 महीने सफर में लगा दिए हैं, 3 और लगेंगे. उनकी गाड़ी महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो है.

Back to top button