Amazon के लोगो में क्यों बना है मुड़ा हुआ तीर? छुपा है बड़ा संदेश

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है. घर बैठे आपके पास छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज आ जाती है. ऑनलाइन शॉपिंग की दिशा में अमेजन बेहद नामी कंपनी है और आपको बहुत से लोग उसका प्रयोग करते हुए दिख जाएंगे. इस कंपनी के लोगो से भी आप परिचित होंगे. पर क्या आपने कभी इसके लोगो पर गौर किया है? कंपनी के लोगो में मुंड़ा हुआ तीर, यानी एरो (Why Amazon logo has arrow) बना हुआ है. क्या आप जानते हैं कि इस एरो का क्या मतलब है? (Amazon logo meaning) दरअसल, इसके पीछे एक बड़ा संदेश है, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे. तो चलिए हम आज आपको बता देते हैं.

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अमेजन इस्तेमाल करना तो अच्छा लगता है पर उसके लोगो में छुपे राज के बारे में नहीं पता, तो आप सही जगह आए हैं. ये बताने से पहले आपको बता देते हैं कि अमेजन की शुरुआत किसने और कब की थी. जेफ बेजोस ने 5 जुलाई 1994 को अमेजन की शुरुआत अमेरिका में की थी. उसके बाद से ये प्लेटफॉर्म आज कहां है, ये तो आप सभी जानते होंगे. उसका लोगो भी समय-समय के साथ बदला है. लुक-ए नाम की एक वेबसाइट के अनुसार झो लोगो हम लोग आजकल देखते हैं, वो साल 2000 से लागू हुआ था, उसके पहले दूसरा लोगो था.

लोगो क्यों होते हैं खास?
मिरर वेबसाइट के अनुसार द स्मॉल बिजनेस ब्लॉग के लेखक स्पेंसर ने कहा कि लोगो किसी कंपनी की पहचान होते हैं और उनके ऑडियंस के मन में उनके प्रति भावनाएं पैदा करने के काम आते हैं. अमेजन का लोगो भी वही काम करता है, वो साधारण तो है, पर संदेश पहुंचाने में काफी कारगर है. लोगो में अमेजन शब्द लिखा है, जो असल में दुनिया की सबसे लंबी नदियों में गिना जाता है.

क्या है लोगो का मतलब?
इस नाम के ठीक नीचे एक घूमे हुए तीर का निशान है जो असल में स्माइली, यानी हंसता हुआ चेहरा जैसा लगता है. ये एरो, अक्षर A से लेकर अक्षर Z तक बना हुआ है. इसका अर्थ है कि वो A से Z तक दर्शा रहा है. इसके जरिए आप समझ गए होंगे कि लोगो का अर्थ ये हुआ कि ऑडियंस को बताया जा रहा है कि इस कंपनी में आपको A से Z तक हर चीज मिलेगी…आसान शब्दों में कहें तो अमेजन पर आपको हर एक वस्तु मिलेगी, जिसकी आपको जरूरत होगी. इस वजह से ये लोगो ए से लेकर ज़ेड तक है.

Back to top button