विमान पर चढ़ते समय बच्चों की तस्वीरें ले रहा था शख्स, फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा बेवकूफ!

आजकल स्मार्ट फोन रखने वाले हर माता-पिता शौकिया फोटोग्राफर हैं. बच्चों के हर अनोखे लम्हों के कैमरे में कैद करना किसी के लिए मुश्किल नहीं रह गया है और जब मौका हवाई यात्रा का हो तो फिर फोटो लेना कोई भी असामान्य सी बात नहीं होती है.इसलिए जब जिमी मिशेल ने जेटस्टार की उड़ान में चढ़ने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ते समय अपनी पत्नी और दो बच्चों की तस्वीर खींचने के लिए सड़क पर अपना फोन निकाला, तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि वे किसी मुसीबत में पड़ने वाले हैं.

उनसे केवल एक ही गलती कर दी. वह बोर्डिंग से पहले एक महत्वपूर्ण सूचना सुनने से चूक गए कि किसी को भी टरमैक पर अपने मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना था क्योंकि विमान ईंधन भरने जा रहा था. लेकिन उन्हें और उनके परिवार को उस गलती के कारण अपनी उड़ान से हाथ धोना पड़ा. इसके बारे में उन्होंने एक टिकटॉक पर बताया कि यह उनके लिए उड़ान भरने का अब तक का सबसे खराब अनुभव था.

उन्होंने बताया कि उन्होंने विमान पर चढ़ने की कोशिश की. बच्चों की प्लेन में चढ़ते समय तस्वीर ली तो फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें बेवकूफ कहते हुए बताया कि वे उड़ान के लिए नहीं चढ़ सकते. जिमी हैरान थे. उस समय वे सीढ़ियों से आधी दूरी पर थे. पहले तो जिमी ने यह मानने से इनकार कर दिया कि उसने कुछ भी गलत किया है.

उन्होंने महिला से तब तक बहस की जब तक अंततः उसने उसे विमान में चढ़ने से मना नहीं कर दिया. जिमी ने बताया कि उनसे अगर उसने सचमुच कुछ और कहा होता, जैसे ‘अपना फोन बंद करो’, तो उन्होंने वह कर दिया होता. असल में जब यह घोषणा हुई ती तब जिमी के पास शोर रद्द करने वाले हेडफ़ोन थे, पर उनकी पत्नी पॉलीन ने इस तथ्य को बाद में बताया.

वहीं न्यूजडॉटकॉमडॉटएयू से बात करते हुए जेटस्टार के प्रवक्ता ने बताया कि वे घटना की जांच करेंगे.घटना को लेकर जिमी के फॉलोअर्स उनसे समहत नजर आए. एक सलाह दी कि इस बात को यूं ही ना जाने दें और उन्हें छोड़ना नहीं. वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने अपना अनुभव बताया कि उसे अपना फोन सड़क पर रखने के लिए कहा गया, लेकिन निश्चित रूप से उड़ान से बाहर नहीं निकाला गया.

Back to top button