इंसानों से ज्यादा तमीजदार है कुत्ता, डिब्बे से पिया पानी, फिर खुद ही पोंछा अपना मुंह!

आपने अक्सर घरेलु कुत्तों को घर में शरारत करते देखा होगा, इधर-उधर दौड़ते-भागते देखा होगा. उनकी वजह से घर में गंदगी भी बहुत फैलती है. पर हर कुत्ता ऐसा नहीं होता है. कुछ कुत्ते इतने तमीजदार होते हैं कि वो अपने मालिक के घर को अपना ही समझते हैं और कभी उसे गंदा नहीं करते. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही एक कुत्ता (Dog dries mouth video) नजर आ रहा है. ये कुत्ता पहले पानी पीता है, उसके बाद फिर अपना मुंह पोंछने लगता है. इस कुत्ते को देखकर आपको लगेगा कि ये इंसानों से ज्यादा तमीजदार है!
इंस्टाग्राम अकाउंट @viralhog पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक कुत्ता पानी (dog drink water video) पीता नजर आ रहा है. आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है, क्योंकि हर जीव पानी पीता है. पर हैरानी इस बात की है कि ये कुत्ता पानी पीने के बाद मुंह भी पोंछता दिखाई दे रहा है. इस वजह से उसे देखकर आपको लगेगा कि ये कुत्ता बेहद शिष्ट है.
कुत्ते ने पोंछा अपना मुंह
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये एक लैब्राडोर कुत्ता है. लैब्राडोर कुत्तों के मालिकों का कहना है कि वो काफी समझदार होते हैं, मगर कई ऐसे शोध हुए हैं, जिसमें ये पाया गया है कि ये बाकी अन्य कुत्तों की तुलना में कम समझदार हैं. पर इस वीडियो में तो आपको देखकर लगेगा कि शोध गलत है. कुत्ता सबसे पहले जी भर कर पानी पीते नजर आ रहा है. उसके बाद वो बगल में रखी तौलिया से मुंह भी पोंछता नजर आ रहा है. वो चारों ओर से मुंह पोंछ लेता है, जिससे पानी फर्श पर ना टपके.





