मां के बनाए खाने को खाकर बेटी को आ गई उबकाई, जब देखी कुकिंग ऑयल की बोतल…!

जिन लोगों को खाना बनाने का शौक होता है, वो अक्सर अलग-अलग तरह के पकवानों को बनाने की कोशिश करते हैं और उसके लिए सामग्री बनाने में जुट जाते हैं. इसके लिए लोग बाजार जाकर या तो शॉपिंग करते हैं, या फिर ऑनलाइन ही चीजों को मंगवा लेते हैं. एक महिला ने भी ऐसा ही किया. उसने चिकन की एक खास डिश बनाने के लिए ऑनलाइन एक कुकिंग ऑयल (Woman make cooking oil with shower gel) को मंगवा लिया. ये एक ऑलिव ऑयल था. पर जब खाना बनकर तैयार हुआ और उस महिला की बेटी ने डिश को चखा तो उसे उल्टी आ गई! फिर जब उसने तेल की बोतल पर लिखी जानकारी को बढ़ा, तो उसके होश उड़ गए.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार कैमेरॉन जेन (Kameron Jane) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी मां के द्वारा बनाई गई खास डिश (Dish made with cooking oil) के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी मां ने टस्कन चिकन नाम की एक डिश बनाई. इसके लिए उन्होंने एक ऑलिव ऑयल, यानी खाना बनाने वाला तेल ऑनलाइन मंगवाया. उसके ऊपर लिखा था- “प्योर ग्रीक ऑलिव”.
महिला ने शावर जेल से बना दी डिश
कैमेरॉन ने बताया कि उनकी मां ने घंटों लगकर खूब मेहनत से उस डिश को तैयार किया. वो उसे बनाकर बहुत खुश थीं. पर मां से एक बड़ी गलती हो गई. हुआ यूं कि मां ने बोतल पर लिखी पूरी जानकारी को नहीं पढ़ा. उसपर लिखा था- प्योर ग्रीक ऑलिव शावर जेल. यानी वो नहाने वाले जेल से खाना बना रही थीं और वो पकवान उसी से तैयार हुआ था. मां को जब ये बात पता चली तो वो बेहद निराश होकर किचन से चली गईं. फिर कैमेरॉन ने उस डिश को एक बार चखकर देखा तो उसे उबकाई आ गई. उसमें साबुन का स्वाद आ रहा था. हालांकि, उसका लुक कमाल का लग रहा था.
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
कैमेरॉन ने ऑनलाइन इस बात की शिकायत की. कई लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने कहा कि लड़की की मां का गुस्सा होना वाजिब है, जब इतनी मेहनत से कोई काम करो, और वो इस तरह खराब हो जाए, तो बुरा लगता है. वहीं एक ने कहा कि ग्रेवी में साबुन है, यानी बर्तन तो धुल ही गए होंगे.





