बच्चों के लिए बनाएं स्नोबॉल कुकीज, जानिए इसकी आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
मैदा – 1 कप
बटर – 1/2 कप
पिसी चीनी – 1/4 कप
कॉर्न फ्लोर – 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
विधि :
स्नोबॉल कुकीज बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेना है।
इसमें बटर लें, और अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें चीनी भी मिक्स कर दें।
जब इसकी कंसिस्टेंसी क्रीमी हो जाए, तो इसमें मैदा भी मिला दें।
इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा और नमक एड करें।
अच्छे से फेंटने के बाद इसे करीब आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
अब बेकिंग ट्रे को अच्छे से ग्रीस कर लें और मिश्रण को छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काटकर ट्रे पर रख दें।
इसके बाद इन्हें ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए बेक करें।
इन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने दें और इसके बाद इसके ऊपर शुगर पाउडर डालें। बस तैयार हैं मुंह में घुल जाने वाली टेस्टी स्नोबॉल कुकीज।





