पड़ोसी की मदद करने के लिए महिला ने लिखा संदेश, संकोच हुआ तो लोगों से पूछा, दूं कि नहीं?

पड़ोसियों में कई बार विवाद होते हैं और कुछ तो बहुत ही अजीब सी स्थितियां पैदा कर देते हैं. पर कई कुछ लोग अपने पड़ोस से इतने परेशान हो जाते हैं कि उनका तो रहना ही मुश्किल हो जाता है. पर एक महिला ने पड़ोसियों के मदद के लिए के संदेश लिख कर छोड़ने का विचार किया फिर उसे लगा कि कहीं यह उन्हें डरा ना दे. इस दुविधा से बचने के लिए उसने सोशल मीडिया पर ही लोगों से पूछ डाला, “आपको यह संदेश कैसा लगेगा?”
यह महिला अपने तीन भतीजों की देखरेख कर रही थी, तब उसके अपने घर के बाहर कचरे के डिब्बे में ज्यादा ही कचरा हो रहा था. लेकिन अब ऐसा ही कुछ अपने पड़ोस में होते देखा जिनके हाल ही में जुड़वा बच्चे हुए थे. उसने सोचा कि वह इस मामले में उनकी मदद कर सकती है.
महिला को लगा कि हो सकता है कि पड़ोसियों को भी लग सकता कि उनके भी कचरे के डिब्बे में ज्यादा कचरा होता है. इसके लिए उसने उनके लिए एक कागज पर संदेश तैयार किया. लेकिन फिर उसे यह अहसास हुआ कि वह संदेश कहना कहीं उन्हें भी ना डरा दे.
इसी आशंका के चलते उसने फेसबुक का सहारा लिया और स्थानीय फेसबुक ग्रुप पर यह संदेश डाल कर लोगों से ही पूछ लिया किय कहीं यह संदेश उन्हें अजीब तो नहीं लगता है या डराता तो नहीं है? किड्सपोरस्ट डॉटकॉम के मुताबिक इस महिला ने ग्रुप पर संदेश की तस्वीर खींच कर डाल दी.
इस संदेश में लिखा था, “हे नेबर्स, मैं आपकी पड़ोसी हूं, में केवल कुछ मदद करना चाहती हूं. यदि आप लोग चाहते हैं कि आपके कचरे के डिब्बे ज्यादा ना भरें तो आप कुछ बैग मेरे कचरे के डब्बे के पास फेंक सकते हैं. मैं उसका स्वागत करूंगीं. वे बेहूदा होते हैं. लेकिन मुझे उन्हें शेयर करने में ज्यादा खुशी होगी. लोल! उम्मीद है कि यह मदद करेगा. इस अजीब सी पोस्ट के लिए सॉरी!”
इस पोस्ट में इस महिला ने लिखा कि अगर आपको आपका कोई पड़ोसी ऐसा कुछ लिखकर दे तो क्या आपको अजीब या बुरा लगेगा? इस महिला ने बताया कि पड़ोस का जोड़ा काफी शांत था, और वह चाहती थी उन्हें उस तरह की परेशानी ना हो जिससे उसे गुजरना पड़ा था और वह अपने पड़ोसियों से कचरे के डिब्बे में बैग रखने को बोलने में संकोच कर रही थी. इस लोगों ने बहुत सकारात्मक जवाब दिए और महिला की तारीफ भी की.





