सैलून में नौकरी खोजने पहुंची, बाल देखकर भड़की मालकिन, रख दी ऐसी शर्त!

आपने एक कहावत सुनी होगी, जैसा देश, वैसा भेस. ये बात भले ही लोगों के तौर-तरीके और पहनावे को लेकर पर है आजकल नौकरियों में भी ये कहावत लागू होने लगी है. पर शायद हर कोई इस बात से सहमत नहीं है. स्कॉटलैंड की एक महिला के साथ इसी बात से जुड़ा अनुभव हुआ, जिससे वो खुश नहीं है. वो एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थी. उसके बालों का रंग पिंक था, जिसे देखकर इंटरव्यू लेने वाली महिला भड़क गयी. इसलिए उसने बाल कटवाने की शर्त रख दी. अब अगर वो किसी और चीज की नौकरी होती, तो बेशक ये डिमांड जायज थी. मगर वो नौकरी एक सैलून में नाई की थी, जहां लोग इसी तरह के बालों की चाहत में आते हैं. ऐसे में महिला ने जब ये डिमांड सुनी तो उसके होश उड़ गए.
एडिनबर्ग लाइव वेबसाइट के अनुसार 33 साल की सारा इन्स (Sarah Innes) पिछले 15 सालों से सैलूनों में हेयर ड्रेसर का काम कर रही हैं. वो अब अपने इस हुनर में माहिर भी हो चुकी हैं. उनके अनुसार हेयर ड्रेसिंग का काम एक क्रिएटिव जॉब है और उनके पिंक बाल उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुके हैं. पर हाल ही में जब वो एक सैलून में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गईं, तो उन्हें बाल काटने के लिए बोला गया. ये सुनकर वो हैरत में पड़ गईं.
बाल काटने को कहा
उन्होंने उस सैलून का नाम नहीं बताया क्योंकि वो जानती हैं कि महामारी के बाद से बिजनेस ठंडा हो गया है और वो किसी का बिजनेस नहीं खराब करना चाहतीं. पर उन्होंने कहा कि जब वो नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गईं, तो वहां एक महिला मालकिन थी. उसने काम समझाया, कितने समय तक काम करना है ये बताया, पर फिर उसके बाद कहा कि उसे अपने बालों को काटना पड़ेगा. महिला ने कहा कि उसे उसके बालों के लिए तारीफ मिलती है, लोग सैलून में ऐसे ही बाल कटवाने आते हैं, तो फिर उसके बालों को कटवाने का क्या कारण है?
सारा ने नहीं की वहां पर नौकरी
सारा ने कहा कि उसने इंटरव्यू में किसी तरह की बहस नहीं की, ना ही अपनी बातों को थोपा, पर उसे ऐसा लगा जैसे उसने वहां जाकर अपना वक्त बर्बाद कर लिया. उसने कहा कि उसके बाल उसकी पर्सनैलिटी का हिस्सा हैं. उन्हें ढकने का मतलब है कि उसे अपने आपको ढकना. वेबसाइट से बात करते हुए सारा ने कहा कि एक टैटू आर्टिस्ट के शरीर पर भी टैटू होते हैं, तो वो गलत कैसे हुए. सारा का कहना है कि ये 2024 चल रहा है और ऐसी जगहें होनी चाहिए, जो लोगों को उनके व्यक्तित्व के हिसाब से अपनाएं.





