होली पर मेहमानों को सर्व करें ये चटपटा मसाला होली मॉकटेल

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 ठंडा सोडा वॉटर, 2 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टेबलस्पून चीनी या शहद, 1/4 टीस्पून काला नमक, 1/4 टीस्पून कैच चाट मसाला, 1/4 टीस्पून जलजीरा पाउडर, थोड़ी बर्फ, ताजी पुदीना की पत्तियां
विधि :
– एक छोटे बाउल में काला नमक, चाट मसाला, कैच जलजीरा पाउडर डालकर सारी चीज़ों को एक साथ मिक्स कर लें।
– शेकर में सोडा वॉटर, नींबू का रस, चीनी या शहद और चुटकी भर तैयार मसाला डालें।
– इसके बाद शेकर में आइस क्यूब्स डालें।
– ढक्कन बंद करके 15-20 सेकेंड तक इसे शेक करें, जिससे सारी चीज़ें आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
– इसके बाद तैयार मॉकटेल को ग्लास में निकालें।
– ऊपर से पुदीने की पत्तियां, नींबू के स्लाइल डालकर सर्व करें।





