जंगल सफारी के मज़े ले रहा था शख्स, तभी सामने आया शेर, मिल गईं दोनों की आंखें!

कुदरत ने हमें इतना कुछ दिया है कि अगर इन्हें देखने लगें, तो ज़िंदगी कम पड़ जाएगी. सुंदर नज़ारों से लेकर तरह-तरह के जीव-जंतु और दूसरी चीज़ें. अगर नेचर की इस सुंदरता को करीब से देखना है तो जंगल सफारी से बेहतर कुछ भी नहीं है. हालांकि यहां भी कई बार कुछ ऐसे अनुभव मिल जाते हैं, जिन्हें आप याद करके ही सिहर जाएं.
जंगल में जाकर जानवरों को देखने का शौक रखने वालों के लिए जंगल सफारी एक बेहतरीन अनुभव है. हालांकि इस वक्त यहां का एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जो आपको भी डरा देगा. आप इसे देख लेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे और ये आपकी अगली जंगल वेकेशन ट्रिप के लिए एक सबक की तरह है.
आंखों के सामने आया शेर!
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जंगल सफारी के दौरान जीप की बोनट पर बैठा हुआ है. वो वहां मौजूद जानवरों की फोटो लेता नजर आ रहा है. इसी दौरान उसके ठीक सामने जंगल का राजा शेर उसे सरप्राइज देने पहुंच जाता है. हालांकि इस तरह अगर जंगल का राजा शेर किसी के सामने आ जाए तो उसकी हवाइयां उड़ जाएंगी, लेकिन इस आदमी ने काफी तसल्ली से काम लिया. वो शेर की ओर देख भी रहा है लेकिन शेर उसकी आंखों में देखकर भी उस पर अटैक नहीं कर रहा है.
लोग बोले – ‘भाई ज़बरदस्त है’
वायरल हो रही इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने 99 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट के ज़रिये इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वाकई ये बंदा काफी ज्यादा जबरदस्त है. वहीं दूसरे ने लिखा, इस तरह से बैठने के लिए शेर के सामने हिम्मत चाहिए. वहीं कुछ यूज़र्स ने ऐसे ही दूसरे वीडियोज़ को पोस्ट किया है.





