जहरीली शराब मामला: जांच के बाद SHO व ASI पर गिरी गाज

संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 21 मौतों के तार पातड़ा के गांव तेईपुर से जुड़ने के बाद एस.एस.पी. पटियाला ने थाना शुतराणा के इंचार्ज एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा व चौकी ठरूआ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरमीत सिंह मवी को सस्पैंड कर दिया गया है।
जब जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की जांच शुरू की गई तो इसका तार पातड़ा के गांव तेईपुर से जुड़ा और तईपुर गांव शुतराणा थाना व र पुलिस स्टेशन ठरूआ के अधीन पड़ता है और एस.एस.पी. पटियाला ने तुरंत प्रभाव के साथ थाना शुतराणा के एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा व चौकी ठरूआ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरमीत सिंह मवी को सस्पैंड कर दिया गया है।
यहां बता दें कि संगरूर जिले के दो गांवों और आसपास के इलाकों में शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जब इस मामले में पातड़ा अधीन पड़ते गांव तेईपुर के हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि हरमनप्रीत तईपुर गांव से मिलावट कर सप्लाई करता था।
हरमनप्रीत सिंह 2022 में पहले ही जेल जा चुका है और चार-पांच महीने पहले ही जमानत पर आया था। इस मामले को लेकर हरमनप्रीत से तार जुड़ने के बाद एस.एस.पी पटियाला ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी। वहीं एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा व ए.एस.आई. मवी को भी निलंबित कर दिया गया था। यहां यह भी बता दें कि संगरूर में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की दर लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह संख्या 21 तक पहुंच गई है।





