IAS बनना चाहता है ये 12 साल का बच्चा, झोपड़ी में रहकर गुजार रहा जिंदगी!

इंसान अभाव में रहकर भी कुछ बड़ा कर सकता है. इसके उदाहरण हमारे समाज में रहने वाले कई लोग हैं. बहुत से लोग अपनी कमी के लेकर रोते रहते हैं, बहाने बनाते हैं, पर असल में इंसान कमी होते हुए भी आगे बढ़ सकता है. एक 12 साल का बच्चा इस बात का सबूत है. बेंगलुरू के रहने वाले एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो झोपड़ी में रहता है, पर उसका जीवन प्रेरणा के कम नहीं है.

इंस्टाग्राम यूजर मोहम्मद आशिक एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो बेंगलुरू में रहते हैं. वो जरूरतमंद लोगों से बातें करते हैं और उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. हाल ही में युवक ने एक बच्चे से बात की जो झोपड़ी (Boy live in slum wants to be IAS) में रहता है. इस 12 साल के बच्चे का नाम नागराज है. वो बेंगलुरू की झोपड़पट्टियों में रहता है. पर उसके सपने बहुत बड़े हैं और जब आप उसकी बात सुनेंगे, तो आप भी भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि वो अपने सपनों को हासिल कर ले.

आईएएस बनने की जताई इच्छा
बच्चे ने अपना पुरस्कार दिखाया और बताया कि वो छठी कक्षा में है. वो हमेशा क्लास में पहले स्थान पर रहता है. उसे भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की किताबें पढ़ना बहुत पसंद है. उसका मानना है कि वो दोनों स्वतंत्रता सेनानी थे, और उसे भी आगे चलकर उन्हीं के जैसा बनना है और वैसी ही सोच रखनी है. जब उससे पूछा गया कि वो बड़ा होकर क्या बनना चाहता है, तो बच्चे ने कहा कि वो IAS ऑफिसर बनना चाहता है. वो अपना घर बनाना चाहता है और दूसरों की मदद भी करना चाहता है.

Back to top button