खूबसूरत नजारों वाले तट पर है जादुई घंटा, पूरी करता है मन्नतें!

समुद्री तटों के टूरिस्ट डेस्टिनेशन केवल खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं. पर क्या आपने किसी ऐसे खास समुद्री तट के बारे में सुना है जिसका धार्मिक महत्व हो और लोग वहां जाकर मन्नत मांगते हों या अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए प्रार्थनाएं करते हों. जी हां, ऐसी एक जगह है. यूके के वेल्श तट में एक जगह ऐसी है जहां के बारे में कई तरह की दंतकथाएं हैं और लोग यहां जादुई घंटा नाम से मशहूर एक पत्थर को देखने दूर दूर से आते हैं.
वेल्श का किनारा खूबसूरत बीचों के लिए मशहूर है, लेकिन उसी में एक छोटी सी इमारत भी छिपी हुई है. यह ध्यान से देखने पर ही दिखाई देती है. सेंट गोवन का पूजा स्थल एक साधु की कुटिया है जो साउथ पेमब्रोकशायर के बोशेरस्टोन की सेंट गोवन की चोटी पर बना हुआ है.
यह छोटी सी पथरीली इमारत के साथ कई तरह का लोक कथाएं जुड़ी हुई है. इनमें जादुई घंटियां, समुद्री लुटेरे, कुछ मिथक, समय के हिसाब से संख्या बदलती सीढ़ियां, शामिल हैं. 13वीं सदी में यह कुटिया या पूजा स्थाल सेंट गोवन के सम्मान में बनाई गई थी, जो 6वीं सदी में यहां पर रहा करते थे.
एक कहानी यह भी है कि एक दिन सेंट गोवन को खून के प्यासे समुद्री लुटेरों तक ने पीछा किया था. लेकिन वो एक छोटे सी पथरीली खाड़ी में तब तक छिपे रहे थे जब तक कि थक हार लुटेरे लौट नहीं गए थे. इसी जगह पर आज यह पूजा स्थल है. सेंट गोवन तभी से वहीं पत्थरों के बीच रहने लगे और जादुई घंटा बजा कर आसपास के लोगों को चेताया करते थे जब भी लुटेरे लौटते थे.
कथा के अनुसार लुटेरों ने भी जादुई घंटा चुराने की योजना बनाई और वे इसमें सफल भी हो गए, लेकिन उनका जहाज तूफान में डूब गया. जिसके बाद एंजेल्स ने उस घंटे को वापस हासिल कर लिया. इसे जब सेंट गोवन को लौटाने के बाद इस घंटे के एक बड़ी सी चट्टान के अंदर रख दिया गया जिससे इससे दोबारा ना चुराया जा सके. आज लोग इस बेल रॉक को देखने के लिए दूर दूर से इस छोटो सो पूजाघर आते हैं और कहा जाता है कि यह बेल इच्छाएं पूरी करती हैं. इतना ही नहीं इस पूजाघर की सीढ़ियों के बारे में भी कहा जाता है कि जब भी कोई इनकी गिनती दोबारा करता है तो इनकी संख्या बदल जाती है. लेकिन इस सब के बाद भी यह क बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक टूरिस्ट प्लेस मानी जाती है.
.





