56 साल तक पेट में था बच्चा, मां को खबर ही नहीं, जब निकाला गया बाहर

कुदरत के खेल वाकई निराले हैं. कई बार तो ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि सुनकर ही इंसान दंग रह जाए. ऐसे में मानना पड़ जाता है कि दुनिया में कुछ चीजें ऐसी ज़रूर हैं, जिन पर हमारा वश नहीं है. यूं ही नहीं प्रेग्नेंसी और बच्चों के जन्म को ईश्वर की इच्छा से जोड़कर देखा जाता है. कुछ मामले ये साबित भी कर देते हैं कि इंसान के हाथ में आज भी सब कुछ नहीं है.

ऐसा ही एक मामला सामने आया है ब्राज़ील से. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां डॉक्टरों के पास एक अजीबोगरीब केस आया, जिसमें महिला कुछ महीने नहीं बल्कि लगातार 56 साल से प्रेग्नेंट थी, लेकिन खुद उसे इस बात की कभी भी खबर नहीं हुई. आखिरकार जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल जाना पड़ा. फिर जो हुआ वो उसकी ज़िंदगी पर भारी पड़ गया.

56 साल से प्रेग्नेंट थी महिला
81 साल की दानीला वीरा नाम की महिला के साथ जो हुआ, वो बेहद अजीब था. महिला के पेट में एक बच्चा 56 साल तक रहा और उसे पता ही नहीं चला. ब्राज़ील में पराग्वे बॉर्डर के पास करने वाली महिला को पेट में दर्द रहता था लेकिन वो इससे अनजान थी कि उनके पेट में बच्चा है. जब वे डॉक्टर के पास गईं, तो पता चला कि उनके पेट में एक कैल्सिफाइड फीटस है. 7 बच्चों की मां दानीला को इसके बारे में खबर ही नहीं थी. 14 मार्च को डॉक्टरों ने सर्जरी के ज़रिये इसे निकाल लिया लेकिन इस ऑपरेशन के बाद दानीला ज्यादा देर तक ज़िंदा नहीं रह सकीं. अगले ही दिन उनकी मौत हो गई.

आखिर कैसे हुआ ऐसा?
डॉक्टर पैट्रिक डेज़िर ने बताया कि महिला की मौत सर्जरी के बाद के इंफेक्शन से हुई है. उन्होंने बताया कि कई बार प्रेग्नेंट गर्भ के बजाय शरीर के किसी और हिस्से में हो जाती है, इसे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहते हैं. महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ था. बच्चे का विकास नहीं होने की वजह से वो कैल्सिफाइड हो जाता है. ऐसे में न तो तेज़ दर्द होता है और न ही ब्लीडिंग. इसमें कोई लक्षण भी समझ में नहीं आते हैं, जब तक कि एक्स रे न हो. महिला के केस में भी ऐसा ही हुआ.

Back to top button