अस्पताल ने मरा घोषित किया, 23 मिनट बाद ज़िंदा हो गई लड़की!

दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा अनसुलझे रहस्यों में से एक मृत्यु का रहस्य. कोई समझ ही नहीं सकता है कि आखिर मृत्यु क्या होती है या फिर मौत के बाद होता क्या है? वैसे तो इससे जुड़े अध्यात्मिक तथ्य तमाम हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों की बात की जाए, तो कुछ भी ऐसा नहीं है, जो समझा जा सके. कुछ ऐसी ही एक घटना अमेरिका में घटी है.
मरने के बाद दूसरी दुनिया अब तक किसी ने नहीं देखी है, लेकिन कुछ लोग मरकर वापस जी उठने का दावा करते हैं. लड़की की मौत के 23 मिनट बाद वो अचानक ज़िंदा हो गई. हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, ये कहानी काफी अजीब है और इसके बारे में किसी को भी अंदाज़ा नहीं है. ये काफी अजीब कहानी है
मरने के 23 मिनट बाद ज़िंदा हुई लड़की
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम केंटुकी के विल्मोर में असबरी यूनिवर्सिटी में पढ़ती है. लड़की का नाम इसाबेला विलिंगहैम है. 21 साल की इसाबेला एक दिन फर्श पर गिरकर अचानक बेहोश हो गई. उसकी सांसें रुकने लगीं. जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं, लेकिन 23 मिनट बाद अलग ही चमत्कार हुआ. डॉक्टर भी ये देखकर हैरान रह गए कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? ये घटना साल 2023 में 27 नवंबर हो हुई.
नहीं सुलझ सका है रहस्य
हैरानी की बात ये है कि उठने के बाद लड़की के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिनके बारे में न तो खुद इसाबेला को और न ही रूममेट को पता था. हालांकि पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक इसाबेला के पैर सूजे हुए थे और उसके शरीर पर खरोंच और कटने के निशान थे. माता-पिता भी इस घटना से दंग हैं. इसाबेला को 2 हफ्ते अस्पताल में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन चोटों के निशान अब भी रहस्य बने हुए हैं. ये कोई साज़िश है या फिर पैरानेचुरल एक्टिविटी, ये पता नहीं चल पा रहा.





