आशिक ने मौत के कुएं में लड़की को भेजा, देखकर चौंक जाएंगे आप!

सोशल मीडिया पर हम यूं तो बहुत से वीडियो रोज़ाना देखते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद इसे आप रिप्ले करके देखना चाहते हैं. कभी तो ये हमें हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो होते हैं तो कभी ये जानवरों से जुड़े हुए खूंखार शिकार के वीडियो होते हैं. हालांकि इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आकी आंखें हैरत से फटी की फटी रह जाएंगी.

आपने अगर सर्कस देखा होगा, तो मौत के कुएं में बाइक दौड़ाते हुए स्टंटमेन भी ज़रूर देखे होंगे. हालांकि आज आपको जो नज़ारा हम दिखाने जा रहे हैं, वो सामान्य तो बिल्कुल ही नहीं है. इसमें एक कपल बाइक पर स्टंट दिखा रहा है. वीडियो में रिस्क का लेवल बहुत ही ऊपर है और कमज़ोर दिल वाले तो इसे देखकर खौफ में आ जाएंगे.

मौत के कुएं में ‘बेबी तू पहले जा’
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ग्रे टी-शर्ट में किसी से फोन पर बात कर रहा है और उसके बगल में एक पीले रंग की टी शर्ट वाली लड़की मौजूद है. थोड़ी ही देर में एक और शख्स के साथ तीनों बाइक लेकर दिखाई देते हैं. इसके बाद ग्रे टीशर्ट में मौजूद शख्स लड़की से कहता है- बेबी तू पहले जा. लड़की के आगे निकलते ही दोनों लड़के भी मौत के कुएं में बाइक दौड़ा देते हैं. और फिर उनके स्टंट को देखकर आप दंद रह जाते हैं क्योंकि कुएं के अंदर कारें और बाइक, सब दौड़ रहे हैं.

Back to top button