मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। दुर्गाष्टमी हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शांति, शक्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी उपाय
यदि आप अपनी मनचाही मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल माला अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
इसके अलावा मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह मां दुर्गा मंदिर जाएं और सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में तरक्की होती है।
यदि आप कर्ज की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन करें। मान्यता है कि विधिपूर्वक कन्या पूजन करने से कर्ज से संबंधित परेशानी से मुक्ति मिलती है।
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च 2024 को रात्रि 09 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन 17 मार्च को सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 17 मार्च, रविवार के दिन किया जाएगा।

Back to top button