सुबह-सवेरे नाश्ते में पिएं टमाटर का जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

टमाटर – 4
गाजर – 1
काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
अजवाइन – 2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि :

टमाटर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और गाजर लें, और इसे अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक जूसर-मिक्सर में टमाटर, गाजर और अजवाइन डालकर पीस लें।
इसे पीसकर इसका स्मूथ पेस्ट तैयार कर लीजिए, और इसमें स्वादानुसार नमक मिला दीजिए।
अब इस जूस को आप गिलास में डालकर फ्रेश सर्व करें। इसके ऊपर से काली मिर्च पाउडर डालकर गार्निश करें।
तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी टमाटर का जूस।

Back to top button