शेयर बाजार में आज फिर कमजोर शुरुआत

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 14 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 191 अंक की गिरावट के साथ 72,570 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही। ये 21,982 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है।

गोपाल स्नैक्स का शेयर 13% नीचे लिस्ट

आज गोपाल स्नैक्स के शेयर की बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। गोपाल स्नैक्स का शेयर NSE पर 12.5% डिस्काउंट के साथ 351 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 12.7% डिस्काउंट के साथ 350 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 401 रुपए का था।

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

इससे पहले कल यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ था।

Back to top button