आज बंद हो जाएगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन सुधार विंडो

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए सुधार विंडो की आज, यानी 13 मार्च अंतिम तारीख है। जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी रह गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर तुरंत सुधार कर लें। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सुधार के लिए विंडो 07 मार्च से खोल रखी है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में आवेदक द्वारा की गई प्रविष्टियों (फोटो / हस्ताक्षर सहित) को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो 07 मार्च से 13 मार्च 2024 तक आयोग के पोर्टल www.upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।”

यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उम्मीदवारों को ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना चाहिए और यदि वे इस दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उचित कार्यवाही करें। इसके अलावा, ओटीआर प्रोफाइल को बदलने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म की संशोधन विंडो का उपयोग नहीं किया जा सकता है। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, उम्मीदवार उसे वापस नहीं ले सकेंगे।

आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर, “यूपीएससी सीएसई 2024 आवेदन सुधार पोर्टल” शीर्षक वाला लिंक देखें।
लिंक का चयन करें और मांगी गई जानकारी का उपयोग करके अपना पंजीकरण करें।
पोर्टल तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार अपना ओटीआर आईडी, पासवर्ड, ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
निर्देशों का पालन करें और आवश्यक परिवर्तन करें।
उसके बाद अपना आवदन पत्र जमा करें।

Back to top button