श्रापित है ये परिवार! सभी लोग हैं अंधे, 5 साल की उम्र में चली जाती है रोशनी

भगवान ने काफी सोच समझकर इंसान को बनाया. जिन्दा रहने के लिए जिन चीजों की जरुरत है, सभी को एक बॉडी में समाकर इंसान का निर्माण किया गया. सांस लेने के लिए नाक, देखने के लिए आंख बनाई गई. कई बार कुछ लोग इन खूबियों के बिना पड़ा होते हैं. कुछ जन्म से ही अंधे होते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे परिवार के बारे में शेयर किया गया, जहां लोग जन्म से अंधे नहीं होते. पांच साल का होते ही बच्चों की आंख की रौशनी चली जाती है.
जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद सभी हैरान है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस परिवार के सभी लोग अंधे हैं. ऐसा किसी बिमारी की वजह से है या अभिशाप की वजह से, इसे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं. यहां जन्म के समय बच्चों की आंखों की रोशनी ठीक होती है. लेकिन जैसे ही उसकी उम्र पांच साल होती है, धीरे-धीरे रोशनी कम होने लगती है. देखते ही देखते बच्चा अंधा हो जाता है.
बताई अपनी स्टोरी
परिवार के बेटे ने अपनी फैमिली की स्टोरी शेयर की. उसने बताया कि उसके दादा अंधे थे. इसके अलावा दादी, मां-बाप, वो खुद और परिवार में जितने भी बच्चे पैदा होते हैं, सभी पांच साल का होते ही अंधे हो जाते हैं. किसी को आजतक नहीं पता चल पाया कि इसकी वजह क्या है. सभी एक साथ एक घर में रहते हैं. घर का काम घर की बहुएं करती हैं.
पैदा करते जा रहे बच्चे
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसे जेनेटिक बीमारी से जोड़ा. एक ही परिवार की हर पीढ़ी अंधी हो रही है, इसका जींस से लेना-देना है. परिवार हर साल बड़ा होता जा रहा है. इसके सदस्यों को लगता है कि शायद एक बच्चा ऐसा पैदा हो जाए, जो अंधा ना हो. इस उम्मीद में परिवार की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लोग इस परिवार की स्टोरी देख हैरान हैं.





