रोएंदार त्वचा, 8 आंखें और 8 पैर, वैज्ञानिकों को दिखाई दिया ऐसा जीव

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां पर तरह-तरह के जीव-जंतु रहते हैं. इनमें से बहुत से जीवों को हम जानते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में हमें नहीं पता. हालांकि पृथ्वी पर ही मौजूद ऐसे कई जीव आज भी हैं, जिनसे हम अनजान हैं. वैज्ञानिकों को एक ऐसा ही अजीबोगरीब जीव जब दिखाई दिया, तो उन्हें इसे पहचानने में वक्त लग गया.
वैसे तो दुनिया में बहुत से जानवरों और जीवों की खोज हो चुकी है, लेकिन वैज्ञानिकों को थाइलैंड में एक ऐसा जीव दिखाई दिया, जो उन्होंने पहले कभी भी नहीं देखा था. वे इसे देखकर बिल्कुल हैरान रह गए. ये जीव थाइलैंड की एक कैंपसाइट पर दिखाई दिया है. साल 2022 में नवंबर पहली बार इसे देखा गया.
चट्टान के नीचे देखा अजीब जीव
थाइलैंड के Kaeng Krachan National Park में कुछ रिसर्चर्स को एक रोएंदार और भूरे रंग का जीव दिखाई दिया. वो चट्टान के रंग से इतना मिला हुआ था कि एक बार में दिखता भी नहीं था. ZooKeys में 6 मार्च को पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों को लगा कि ये किसी शिकार की तलाश में है. हालांकि जब वे उसके नज़दीक गए तो उन्हें जीव के 4 बच्चे भी दिखाई दिए, जो उससे चिपटे हुआ थे. कुछ उसकी पीठ पर तो कुछ पैरों के नीचे थे. उन्हें हैरानी तब हुई जब उन्होंने देखा कि जीव के 8 पैर और 8 आंखें हैं.
इस जीव की है खास प्रजाति
जल्दी ही वैज्ञानिकों को एहसास हो गया कि उनके सामने जो जीव है, ये दरअसल बिच्छू की ही एक नई प्रजाति है, जिसकी खोज उन्होंने की है. इसका नाम Kaeng Krachan scorpion रखा गया. ये 1 इंच लंबे होते हैं और इसकी त्वचा पर रोएं होते हैं. सबसे खास हैं इनकी 8 आंखें और 8 पांव हैं. इसे इसके शरीर के आकार-प्रकार से ही पहचाना गया है लेकिन जीव का डीएनए एनालिसिस नहीं बताया गया है.





