APPSC Group 1 Hall Ticket 2024: ग्रुप 1 सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की ओर से ग्रुप 1 सेवाओं की भर्ती परीक्षा के का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2024 को किया जाना है। इस एग्जाम के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उनके लिए एपीपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड आज यानी 10 मार्च को जारी कर दिए गये हैं।

एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जारी किये गए हैं, किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी वेबसाइट से लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको ग्रुप-1 सेवाओं के लिए दिए गए हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
जानकारी भरते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
ग्रुप 1 सेवाओं के लिए परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा वहीं पेपर 2 दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप एग्जाम देने से वंचित हो जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 81 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Back to top button