घर पर ही खाना चाहते हैं बाजार जैसा एग रोल

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप आटा
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच चीनी
तेल
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 प्याज
हरी मिर्च स्वादानुसार
चाट मसाला
टोमेटो कैचअप
चीली सॉस
नींबू का रस
2 अंडा
विधि :
एग रोल बनाने के लिए सबसे पहले आटा, नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से आटा से गूंथ लें
अब इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
15 मिनट के बाद आटे की लोई बनाकर इसकी हल्की मोटी रोटी बना लें।
आप चाहें तो इस रोटी को लच्छा पराठा के स्टाइल में भी बना सकते हैं।
अब गर्म तवे पर इस रोटी को एक तरफ से सेकें और दूसरी तरफ पलटें। ध्यान रहे कि रोटी अच्छे से पक जाए।
अब रोटी के ऊपर अंडा फोड़कर डालें और फिर इसमें नमक, मिर्च मिलाकर पूरी रोटी पर फैला दें।
अब अंडे की साइड वाली रोटी को पलटें और तेल लगाएं। रोटी की अच्छे से दबा-दबा कर सेंकें।
जब रोटी दोनों तरफ से अच्छे से सिंक जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद अंडे वाली तरफ प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च, नींबू का रस, टोमैटो केचअप और चीली सॉस डालें।
अब इसे रोल कर गरमागरम सर्व करें।
आप इस एग रोल को मेयोनीज या सॉस के साथ भी खा सकते हैं।





