बहस कर रहा था छात्र, भड़क गए मास्टर साहब, निकाली बंदूक और चला दी गोली!

आपने अब तक यही सुना होगा कि शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाते वक्त धैर्य से काम लेना चाहिए. उनकी ये ज़िम्मेदारी होती है कि वे ऐसे नागरिक बनाएं, जो न सिर्फ अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ें बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन करें. वो उन्हें उदार और दयालु बनना सिखाएं. हालांकि हम आपको जिस शिक्षक के बारे में बताने जा रहे हैं, वो इससे बिल्कुल ही विपरीत है.

टीचर की बातों से कई बार स्टूडेंट्स सहमत नहीं होते हैं. ऐसे में वो उनसे बहस भी कर लेते हैं लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि कोई इसके बदले छात्र पर गोली चला दे. एक ऐसी ही घटना सामने आई है बांग्लादेश से. यहां पर क्लास में बैठा टीचर इतना ज्यादा उग्र हो गया कि उसने बहस कर रहे छात्र पर सीधा बंदूक निकालकर गोली दाग थी.

टीचर ने छात्र को मारी गोली
बांग्लादेश में ये घटना एक मेडिकल कॉलेज में घटी. ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 23 साल का एक लड़का अपनी ओरल परीक्षा दे रहा है. इसी बीच कॉलेज के एक लेक्चरर रेहान शरीफ से उसकी बहस होने लगी. टीचर का पारा बढ़ता गया और उसने आगे-पीछे सोचे बिना ही सीधा बंदूक निकाली और छात्र पर गोली चला दी. ये गोली छात्र के दाहिने घुटने को टार्गेट करके मारी गई थी लेकिन गनीमत ये रही कि गोली जेब में मौजूद मोबाइल पर लग गई. हालांकि छात्र इतना ज़ख्मी हो गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराकर सर्जरी करनी पड़ी.

भगवान बचाए ऐसे टीचर से!
स्थानीय अखबार ढाक ट्रिब्यून के मुताबिक टीचर ने गोली क्लास में मौजूद 45 छात्रों के बीच चलाई थी. यही वजह है कि छात्र की मदद के लिए कुछ छात्र दौड़े, जबकि कुछ ने टीचर को कमरे में बंद कर दिया. पुलिस ने फिलहाल टीचर को हिरासत में ले लिया और पता चला कि उसके बार एक और बंदूक थी. टीचर के बैग में 81 गोलिया, 4 मैगजीन, 2 चाकू और 10 खंजर भी बरामद हुए हैं. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना है, वो दंग हो गया.

Back to top button