पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर से देहरादून के लिए नई रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शनिवार को टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए नई रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार शाम अपने विधानसभा क्षेत्र टनकपुर पहुंचकर टनकपुर से देहरादून के लिए संचालित होने वाली नई रेलगाड़ी का शुभारंभ करेंगे।

वहीं इससे पहले, धामी टनकपुर कैम्प कार्यालय में शासकीय कार्यों के साथ ही आवश्यक कार्यों को निपटाएंगे। टनकपुर से देहरादून तक के लिए रेल सेवा शुरू होने से यहां की जनता खुश है।

Back to top button