पिछले 50 सालों से नहीं पिया पानी, सिर्फ कोका कोला पीकर जिंदा है ये शख्स!

इंसान के लिए पानी पीना कितना जरूरी है, ये तो हमें आपको बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये तो आप भी जानते होंगे कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है. मगर एक ब्राजील के एक व्यक्ति ने ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर आपको पानी के महत्व पर ही डाउट होने लगेगा. इस व्यक्ति का कहना है कि ये पिछले 50 सालों से सिर्फ कोका कोला (Man drink coca cola last 50 years) पीकर जिंदा है, इसने पानी की 1 बूंद भी नहीं पी है. पर क्या ये वाकई मुमकिन है, या फिर वो सिर्फ झूठ बोल रहा है?

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील के बाहिया में रहने वाले 70 साल के रॉबर्ट पेड्रिरा (Roberto Pedreira) को अगर दुनिया में कोका कोला का सबसे बड़ा फैन कहा जाए, तो गलत नहीं होगा. रॉबर्ट का कहना है कि वो पिछले 50 सालों (Coca cola drinking for 50 years) से सिर्फ कोका कोला पी रहे हैं. उन्होंने सिर्फ पानी की एक बूंद ही पी होगी. बाकि खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वो कोका कोला का ही सेवन करते हैं. उन्हें मधुमेह और दिल की बीमारी भी है, इसके बावजूद वो कोका कोला पीते हैं.

पोते ने किया कंफर्म
कुछ सालों पहले रॉबर्ट जब कोविड की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब उन्होंने अपने अस्पताल के केयर चार्ट में ये साफ लिख दिया था कि वो दवाओं को पानी से नहीं, बल्कि कोका कोला से पिएंगे. सोशल मीडिया पर उनका ये चार्ट वायरल हुआ था. तब लोगों को लगा था कि वो झूठ बोल रहे हैं, मगर उनके 27 साल के पोते ने बताया था कि उसे जितना याद है, उसने अपने दादा को कभी कोका कोला के अलावा कुछ और पीते हुए नहीं देखा.

कोका कोला से ही पीता है दवाएं
जी1 ग्लोबो से हाल ही में बात करते हुए रॉबर्टो ने बताया कि उन्हें कई बीमारियां हैं, फिर भी वो कोक ही पीते हैं. उन्हें लगता है कि अगर कोक पीना इतना बुरा होता, तो उनकी अब तक मौत हो चुकी होती. पर वो जिंदा हैं. 50 सालों से उन्होंने पानी नहीं पिया है. उन्होंने डॉक्टरों से भी ये बात बोली कि उन्हें पानी पीना पसंद ही नहीं है. शख्स आइसक्रीम भी खाता है, तो उसके साथ कोक ही पीता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके दिल में 6 स्टेंट पड़े हैं. उसे हार्ट अटैक भी आ चुका है. पर वो किसी की बात नहीं सुनता. शख्स ने कहा कि वो 70 साल का हो चुका है, अपनी जिंदगी जी चुका है, अब वो मरेगा भी तो कोई फर्क नहीं पड़ता, पर वो पानी नहीं पिएगा.

Back to top button