बिहार के इस कॉलेज से एमबीए करने पर नहीं होगी प्लेसमेंट की टेंशन

अगर आप बिहार में रहते हैं और एमबीए करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की अपडेट है। राज्य का चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (सीआईएमपी) से एमबीए करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हाल ही में शैक्षणिक वर्ष 2022-24 के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था। इसमें सीआईएमपी इंस्ट्टीयूट के स्टूडेंट्स को देश ही नहीं बल्कि विदेश की कंपनीज ने जॉब ऑफर की है। स्टूडेंट्स के 100 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है।
NIRF रैंकिंग में मिला यह स्थान
चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना के निदेशक प्रो. राणा सिंह ने बताया कि पीजीडीएम के 98 में से 97 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो गया है। वहीं, बचे हुए एक अन्य छात्र ने अपना स्टार्ट-अप शुरू किया है। प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रो. विभाष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष से इस साल औसत पैकेज में भी इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष अधिकतम पैकेज 11 लाख तक रहा था। वहीं, इस साल यह 25.8 लाख रहा है। निदेशक ने यह भी बताया है कि एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में CIMP को देश के टॉप 125 बी- स्कूलों में शामिल किय गया है।
कैंपस प्लेसेमेंट के इन आंकड़ों को देखने के बाद बिहार का यह मैनेजमेंट कॉलेज एमबीए प्रोगाम के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि, फिर भी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अगर वे एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे इससे जुड़ी पूरी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर लें। यह जान लें कि फीस स्ट्रक्चर सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर लें। इसके बाद ही दाखिले के लिए आगे बढ़ें।





