ये नौकरियां हैं महिलाओं के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन

देशभर में 8 मार्च को प्रतिवर्ष महिलाओं को समर्पित दिन “Womens Day” मनाया जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकल चुकी हैं। अगर आप भी किसी ऐसी फील्ड में नौकरी करना चाहती हैं जो आपके करियर के लिहाज से बेस्ट हों और साथ ही आपको पहचान मिले तो टीचिंग, एचआर, नर्सिंग के अलावा भारतीय सेना में निकलने वाली नौकरियां आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

एजुकेशन फील्ड
महिलाओं के लिए एजुकेशन सेक्टर सबसे बेहतर माना जाता है। इस फील्ड में आप टीचिंग की योग्यता हासिल करके प्राइमरी टीचर, जूनियर टीचर, के साथ ही विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर के पदों पर नौकरी पा सकती हैं। टीचिंग जॉब सबसे सेफ नौकरी मानी जाती है। इस फील्ड में आपको समाज में पहचान के साथ ही बेहतर वेतन भी मिलता है और साथ ही बेहतर सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाती हैं।

एचआर
किसी भी कंपनी में एचआर की भूमिका सबसे अहम होती है। कंपनी में हायरिंग से लेकर विभिन्न कामों को देखने के लिए हर कंपनी एचआर रखती है। एचआर के रूप में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा प्रेफर किया जाता है। ऐसे में यह फील्ड आपके लिए बेहतर करियर विकल्प है।

नर्सिंग
अगर आपकी रुचि मेडिकल क्षेत्र में है तो नर्सिंग का कोर्स करके आप प्राइवेट अस्पतालों में तुरंत ही जॉब पा सकती हैं। सरकारी नौकरी निकलने पर आप इनमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकती हैं।

भारतीय सेना
वर्तमान समय में भारतीय सेना में महिलाओं की भर्ती काफी संख्या में होने लगी है चाहे हो एयरफोर्स हो या अन्य सेना। महिलाएं आज पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर फाइटर जेट तक उड़ा रही हैं। ऐसे में भारतीय सेना में नौकरी करना किसी सपने से कम नहीं है। इसमें आप सेना के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ देश रक्षा का सपना भी पूरा कर सकती हैं।

Back to top button