नहीं देखा होगा ‘हाहाकारी पराठा’, पहले पीटा, फिर तौलकर परोसा

हमारे देश में लोगों को घर के खाने के ज्यादा बाहर का खाना पसंद आता है. उस पर भी रेस्टोरेंट छोड़िए, लोगों की अच्छी-खासी भीड़ आपको स्ट्रीट फूड वेंडर्स के पास दिखाई देगी. हां, ढाबे का खाना पसंद करने वालों का अपना क्राउड है, जिन्हें यहां के खाने में भी मज़ा आता है. एक ऐसे ही वेंडर का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

आपने अब तक हाहाकारी डांस देखा होगा लेकिन शायद ही कभी हाहाकारी पराठा देखा हो. इस पराठे का वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए कि आखिर ये क्या खाना है? वैसे गलती किसी की नहीं है, आप भी इसे देखेंगे तो कुछ देर के लिए घबरा जाएंगे. ऐसा अतरंगी पराठा और उसके बनाने का स्टाइल कभी शायद ही आपकी आंखों के सामने से गुजरा हो.

पीट-पीटकर पराठे का किया ऐसा हाल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रीट वेंडर पहले तो पराठा बनाता है और फिर इस ढंग से पके हुए पराठे को बुरी तरह से पीटने लगता है. पराठे की ऐसी बेरहम पिटाई देखकर आप भी डर डाएंगे. हालांकि पराठा लगभग तोड़ देने के बाद वो उसे एक बर्तन में रखता है और वज़न करके आलू-चने की सब्ज़ी और एक अंडे के साथ परोसता है. इसे खाने के लिए ढाबे पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है .

इसे कहते हैं ‘पिटाई पराठा’
फूड व्लॉगर विहान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है और कैप्शन लिखा है – ‘कोलकाता में पिटाई पराठा’. वीडियो को 26.8 मिलियन यानि 2.6 करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 2 लाख 71 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. इस पर लोगों ने मज़ेदार कमेंट करते हुए कहा है – इस तरह से ज़रूर बैक्टीरिया मारे जा रहे हैं. एक अन्य यूज़र ने लिखा – जब धोबी अपना पेशा बदल देता है, तो ऐसा होता है.

Back to top button