छोलिए से बनाएं जायकेदार पकौड़े

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1 कप कच्चे हरे चने, 1/2 कप हरा प्याज बारीक कटा, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 कप बेसन, स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और तलने के लिए तेल।

विधि :

  • हरे चने को दरदरा पीस लें।
  • एक बाउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा हरा प्याज मिलाएं।
  • साथ में साबुत जीरा, बारीक कटा अदरक, कटी हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च व हल्दी मिलाएं। एक-दो चम्मच बेसन डालें। अच्छी तरह से सारी चीज़ों को मिक्स कर लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • अब पकौड़े के मिक्सचर से छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में फ्राई करते जाएं।
  • धीमी आंच पर पकौड़ों को सुनहरा तल लें।
  • टमाटर व धनिया की चटनी के साथ परोसें।
    टिप- इन पकौड़ों को आप काले चने से भी बना सकती हैं।
Back to top button