आसानी से बनाएं पोषण से भरपूर कैरट फ्रिटर!

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

गाजर
प्याज
लहसुन
हरा धनिया
पुदीना
काबुली चना
नमक
तेल

विधि :

गाजर को कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस करने के बाद अच्छे से निचोड़ कर इसका पूरा पानी निकाल लें।
अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालें।
बारीक कटा हुआ लहसुन, हरा धनिया और पुदीना मिलाएं।
उबले हुए काबुली चने को पीस कर इस में मिला दें।
तेल और नमक डाल कर मिलाएं।
सभी सामग्री को एकसाथ मिला लें।
इस मिक्स में से एक टुकड़ा निकाल कर हाथों में लोई जैसा बना कर रोल करें।
लोई को हथेली पर रख कर चिपटा कर लें। गाजर के फ्रिटर फ्राई होने के लिए तैयार हैं।
पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें।
तैयार फ्रिटर को पैन में डाल कर शैलो फ्राई करें।
दोनों तरफ से क्रिस्पी गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से दबा-दबा कर फ्राई करें।
फ्राई होने के बाद फ्रिटर को टिश्यू पेपर पर निकालें।
सर्विंग प्लेट में सर्व करने के लिए सजाएं।
फ्रिटर के ऊपर एक चम्मच दही डालें और इसे हरी धनिया पत्ता से सजाएं।
पौष्टिक गाजर फ्रिटर तैयार है।

Back to top button