हरियाणा में फिर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़े पूरी खबर

हरियाणा के हिसार में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संजय दूहन बीती रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कंवारी गांव में बदमाशों ने दूहन को कार में ही छह गोलियां मारी। इसके बाद बदमाश अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। संजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और हांसी के विधायक विनोद भ्याणा अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने संजय का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

बता दें कि कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के भैणी अमीरपुर गांव में शादी समारोह में गए थे। वह रात को अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। संजय गांव कंवारी में जब पूर्व सरपंच महाबीर के घर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व सरपंच से रंजिश में संजय की हत्या की गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया है।

Back to top button