राष्ट्रीय पोषण संस्थान में निकली टेक्नीशियन, असिस्टेंट की भर्ती

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पोषण संस्थान, हैदराबाद ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और लैबोरेटरी अटेंडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट www.nin.res.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

अधिसूचना में लिखा है, “आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान, हैदराबाद स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कार्यरत है और सीधी भर्ती के तहत पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है।”

10 मार्च को विस्तृत अधिसूचना
आईसीएमआर ने अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी कर भर्ती के बारें में जानकारी दी है। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन लिंक सहित विस्तृत भर्ती अधिसूचना 10 मार्च, 2024 को या उससे पहले www.nin.res.org और www.icmr.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है।

आईसीएमआर एनआईएन भर्ती 2024 रिक्ति विवरण:

तकनीकी सहायक04
तकनीशियन-109
लैबोरेटरी अटेंडेंट -121
लोअर डिविजन क्लर्क06
लाइब्रेरी क्लर्क01
अपर डिविजन क्लर्क07
पुस्तकालय एवं सूचना सहायक01
सहायक एवं सूचना अधिकारी (प्रतिनियुक्ति पर)01
Back to top button