होटल में ठहरते हैं, तो ज़रूर पढ़ें ये रिपोर्ट, जानें क्या-क्या मिलता है फ्री में!

अक्सर काम की वजह से लोगों को होटल में जाकर ठहरना पड़ता है, वहीं कई बार छुट्टियां बिताने के लिए लोग होटलों में रुकते हैं. अब तक आप ऑनलाइन अच्छी डील ढूंढकर होटल बुक करते होंगे लेकिन यहां कौन सी सुविधाएं फ्री में मिल सकती हैं, उनके बारे में लोगों को कम ही पता होता है. ऐसे में इस रिपोर्ट के ज़रिये हम आपको बताएंगे कि क्या-क्या फ्री में पाया जा सकता है.

वैसे तो हम जिस रेंज के होटल में ठहरते हैं, उसके मुताबिक हमें वहां पर सुविधाएं मिलती हैं. कुछ जगहों पर पर हमें मुफ्त में अच्छी क्वालिटी की चीज़ें ऑफर की जाती हैं, तो कई बार हम अपने साथ वो चीज़ें घर तक ले आते हैं. ऐसे में ये जानना भी ज़रूरी है कि आखिर वो कौन सी चीज़ें हैं, जो हम होटल से ला सकते हैं या नहीं. ऐसी चीज़ों की लिस्ट नोट कर लीजिए.

होटल गए हैं, तो ये चीज़ें साथ ले आइए…
हॉलीडे एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आप होटल में रहते हुए तो एंजॉय करते ही हैं, वापस आते हुए अपने साथ ला भी सकते हैं. मार्क जॉनसन का कहना है कि होटल रूम से चेकआउट करते हुए शैम्पू, कंडीशनर, साबुन और बॉडीलोशन की वो बोतलें ला सकते हैं, जो आपको सिंगल यूज़ के लिए दी गई हैं. अगर ये चीज़ें बड़ी बोतलों में रखी हैं, तो आप उन्हें नहीं लाएं. इसके अलावा वहां अगर लेदर बाउंड पैड, पेन-पेंसिल या कॉपी दी गई है, तो उसे भी आप ला सकते हैं. खाने की चीज़ों में बिस्किट, टीबैग्स, कॉफी सैशे, क्रीमर या चीनी के पैकेट भी ला सकते हैं. चादरें, तौलिया, शीट, कंबल या तकिया जैसी चीज़ें बिल्कुल न लाएं. न ही हैंगर, आयरन, आयरन बोर्ड लाएं. हां, सिलने की किट, सिंगल यूज़ स्लिपर्स या ड्राइ क्लीनिंग बैग ला सकते हैं.

फ्री में मिल सकती हैं ये चीज़ें …
न्यूयॉर्क के डाउनटाउन होटल के जनरल मैनेजर Chintan Dadhich ने बताया है कि होटल में आने वाले लोग अक्सर जो कमरा पाते हैं, उसी में रह जाते हैं. मैनेजर ने बताया कि ग्राहकों अपग्रेड के लिए पूछना चाहिए. ऐसे में स्टाफ कमरा खाली होने पर रूम को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के अपग्रेड कर देते हैं. Devon and Betsy Fata ने भी बताया है कि हमेशा कोने वाले रूम को लेना चाहिए क्योंकि ये सामान्य से बड़े होते ही हैं. नए होटल्स में जाकर रुकना चाहिए. जो नए-नए खुलते हैं, वहां अपग्रेड होने का चांस ज्यादा होता है या फिर वो गेस्ट रिव्यू के बदले आपको सस्ते में लग्ज़री कमरे दे देते हैं.

Back to top button