बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 02 मार्च, यानी आज कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने सभी विषयों की उत्तर कुंजी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in.पर ऑनलाइन देख कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2024 में 13,04,352 छात्र उपस्थित हुए। छात्र उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।

अंकन योजना के अनुसार, छात्रों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए थ्योरी पेपर में 30% और प्रैक्टिकल में कुल अंकों का 40% स्कोर करना होगा।

इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति

आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
छात्र आधिकरिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगा
उत्तर कुंजी की जांच करें और जिस उत्तर से आप संतुष्ट नहीं हैं उस पर आपत्ति दर्ज कराएं।
एक बार हो जाने के बाद, अपना उत्तर और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Back to top button