किसान महापंचायत में पहुंची पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान

गोहाना के गांव कथुरा में किसान महापंचायत में पहुंची सोनिया मान लगातार किसानों का समर्थन करती रही है। अक्षय नरवाल को खनौरी बॉर्डर पर जींद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी रिहाई को लेकर गांव कथूरा में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान महापंचायत में किसान संगठन और खाप प्रधानों ने भी भाग लिया। वहीं सोनिया मान भी किसान महापंचायत में पहुंची। सोनिया मान ने कहा की वे हमेशा से किसानो की मांगो को लेकर खड़ी हुई है। किसानों को अपनी मांगो को लेकर एकत्रित होना चाहिए पंजाब यूपी राजस्थान हरियाणा के सभी किसान है उन्हे सभी इक्कठा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये किसान और जवान के नारे को भी बदमनाम किया है। हमारे किसानों पर धारा 307 और 302 धाराएं लगा जा रही रही। किसान उनके गांव में जा जा कर डराया जा रहा है। पुलिस उनके पासपोर्ट रद्द करने की धमकी दे रही है। किसान अपनी मांगो को शांति पूर्वक धरना भी नही कर सकती। यह सरकार आगे आयेगी तो किसान आगे प्रदर्शन धरना भी नही कर पाएंगे। मेरी सभी किसानों से मांग है अपनी गिलवे शिकवे मिटा कर सभी एकजुट हों। मेरी सभी किसानों से अपील सभी एक हो जाओ।

Back to top button