हवा में उछाला नारियल, फिर ठीक नीचे खड़ा हो गया शख्स, सिर पर लैंड होते ही हुआ ऐसा हाल!

अगर आपने कभी किसी पूजा-अनुष्ठान के दौरान नारियल को जमीन पर फोड़ा होगा, तो जानते होंगे कि नारियल कितना सख्त होता है. कभी-कभी तो वो एक बार में जमीन पर मारने से भी नहीं फूटता. तो सोचिए कि अगर वही नारियल किसी के सिर पर पड़े, तो उसकी क्या हालत होगी? आप कहेंगे कि उस व्यक्ति का सिर ही फूट जाएगा. पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपने सिर नारियल गिराया, पर उसके बाद उसके सिर और नारियल (Man break coconut with head video) का जो हाल हुआ, वो देखने लायक है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @aaftabsiddi35 पर हाल ही में एक वीडियो (Coconut break head Video) पोस्ट किया गया है, जो काफी चौंकाने वाला है. वो इसलिए क्योंकि इस वीडियो में शख्स हवा में नारियल उछालता है, फिर उसी के नीचे जाकर खड़ा हो जाता है. उसके बाद जब नारियल सिर पर लैंड होता है, तब जो होता है, वो देखकर आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल होगा.

नारियल को सिर से फोड़ा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गली में खड़ा है और उसे घेरकर आसपास काफी लोग खड़े हुए हैं. पीछे ढोल बजाते लोग भी नजर आ रहे हैं. तभी ये व्यक्ति अपने एक हाथ से नारियल पकड़कर उसे हवा में उछालता है. हवा में उछालने के बाद वो नारियल के ही नीचे जाकर खड़ा हो जाता है. नारियल सीधा उसके ऊपर लैंड करता है. हैरानी की बात ये है कि नारियल जैसे ही उसके सिर से लड़ता है, वो चकनाचूर हो जाता है. पर शख्स के सिर को कुछ नहीं होता, ना ही वो चोटिल नजर आ रहा है. लोग भी ये नजारा देखकर हैरत में लग रहे हैं.

Back to top button