हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी…

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम फिर से बदलने वाला है। एक मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा समेत पंजाब-चंडीगढ़ में दिखेगा। इसके असर से आज हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं अगले ही दिन यानी दो मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। जबकि कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। तीन मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारिश व ओले के आसार को देखते हुए एक मार्च को यलो और दो मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी 25 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में ज्यादा असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

Back to top button