LG ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक

नेशनल डेस्क: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है। बता दें कि यह वही सोलर पॉलिसी है, जिसके ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर किया था।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से जुड़े सूत्रों ने दावा किया,’LG ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी रोक दी है। इस स्कीम का ऐलान सीएम केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर किया था। दिल्ली सरकार का प्लान था कि सोलर पॉलिसी के जरिए दिल्ली वालों के बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे।’

Back to top button