नाई काट रहा था बाल, जोर-जोर से हंसने लगा बच्चा!

छोटे बच्चों के बाल काटना नाई के लिए काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे अक्सर अपना चेहरा इधर-उधर घुमाने लगते हैं, या फिर अपनी पोजीशन बदल देते हैं, जिसकी वजह से नाई को कैंची चलाने में दिक्कत होती है. एक और बड़ी रोचक समस्या का सामना नाई को करना पड़ता है. वो ये कि बच्चों को अक्सर सिर पर गुदगुदी महसूस होती है, जिसकी वजह से जब नाई कैंची चलाता है, तो वो हंसने लगते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल (Kid laughing on salon viral video) हो रहा है, जिसमें ऐसा कुछ ही देखने को मिल रहा है. यूं तो वीडियो के साथ ये नहीं बताया गया कि बच्चा क्यों हंस रहा है, पर हमारा अंदाजा है कि कारण, गुदगुदी ही है. बच्चे का क्यूट रिएक्शन देखकर, आपका दिन बन जाएगा.
ट्विटर अकाउंट @Sadie2901 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक बच्चा सैलून में बैठा है, और बाल कटवा रहा है. पर उसको हंसी आ जा रही है, जिसकी वजह से नाई भी हंसने (Kid cute laugh in salon video) लग रहा है. बच्चे की हंसी और उसकी आवाज इतनी क्यूट लग रही है, कि आप भी इस वीडियो को देखकर हंसने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
जोर-जोर से हंसने लगा बच्चा
वीडियो में बच्चा कुर्सी पर बैठा है. उसके बगल में नाई खड़ा है और बाल काट रहा है. पर जैसे ही वो सिर पर मशीन छुआता है, बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है. नाई फिर ट्रिम करने वाली मशीन सिर पर लगाता है, बच्चा दोबारा हंसना शुरू कर देता है. नाई को भी इतनी जोर से हंसी आती है कि वो मुंह छुपाने लगता है. देखने से तो यही लग रहा है कि बच्चे को गुदगुदी की वजह से हंसी आ रही है, हालांकि, इसे बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हो सकता है कि उसकी हंसी का कारण कुछ और रहा हो.
लोगों को क्यूट लग रहा है बच्चा
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार व्यूज मिल चुके हैं जबकि कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि इतनी हंसी देखकर उसे जानने का मन हो रहा है कि बच्चा हंस क्यों रहा है. एक ने कहा कि लगता है, बच्चा नाई के बालों को देखकर हंस रहा है. एक ने कहा कि ये बच्चा बहुत क्यूट है.





