नाबार्ड में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर निकली भर्ती

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर भरे जा सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2024 है।

NABARD SO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

स्पेशलिस्ट पदों पर आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 

NABARD SO 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके अगले पेज पर Engagement Of Specialists On Contract 2023-24 के नीचे दिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य जानकारी के साथ हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
Back to top button