‘पेशाब आंख में डालकर देखो, कमाल हो जाएगा’, महिला का बेहद अजीब दावा

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग मौजूद हैं, जिनकी अपनी लाइफस्टाइल है. कोई आयुर्वेदिक पद्धति से ज़िंदगी जीना चाहता है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो एलोपैथिक दवाओं और मॉडर्न लाइफस्टाइल पर भी भरोसा करते हैं. हालांकि इसके इतर कई बार कुछ ऐसी बातें भी लोग कह जाते हैं, जिसे सुनकर दिमाग झन्ना जाता है.

आपने नेचरोपैथी के बारे में सुना होगा. इसमें नेचुरल चीज़ों से लोगों की बीमारियों का इलाज किया जाता है. हालांकि स्पेन में रहने वाली एक महिला ने यूरोथैरेपी के बार में बात की है और एक अजीबोगरीब दावा किया है. उसका दावा है कि आंखों में आईड्रॉप की तरह पेशाब को डालने से आपकी बहुत सी समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

सुबह-शाम आंख में पेशाब डालो
महिला ने टिकटॉक पर वीडियो डालकर बताया है कि वो अपनी आंखों में यूरिन डालती है. सुबह और शाम यूरिन की दो-दो बूंद ऐसा कमाल कर रही है कि महिला का दावा है कि उसकी आंखों में मायोपिया और एस्टिग्मैटिज़्म की दिक्कत भी दूर हो गई है. सुआमा फ्रेल ने बताया है कि यूरिन ड्रॉप्स पारंपरिक दवाओं से बेहतर काम करती हैं. कैमिकल्स नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन यूरिन आंखों की कम रोशनी और दूसरी समस्याओं का निदान बिना किसी साइड इफेक्ट के कर सकती है. ये सुनते ही लोगों का दिमाग चकरा गया.

यूरिन को लेकर पहले भी हुए हैं दावे
हालांकि ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह से करना कहीं से भी सही नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस तरह की कहानी बताते नज़र आते हैं. ब्रिटिश नेचरोपैथ जॉन डब्ल्यू आर्मस्ट्रॉन्ग ने 20वीं सदी की शुरुआत में यूरिन थैरेपी के बारे में बताया था. उन्होंने इसे चेहरे पर मलने, मसूढ़ों पर मलने और इसे पीने तक को स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा बताया था. हालांकि ये कोई साबित तथ्य नहीं माना जाता है.

Back to top button