जम्मू कश्मीर : सोनमर्ग में भूस्खलन से सिंध नाला जाम, पानी में डूबी सड़क

सोनमर्ग के हंग इलाके में भूस्खलन हुआ है। इसके कारण सिंध नाले में भूस्खलन से पहाड़ों से दरकी हुई बर्फ जमा हो गई। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगती सड़क पर बहना शुरू हो गया।

कश्मीर घाटी के सोनमर्ग के हंग इलाके में भूस्खलन हुआ है। इसके कारण सिंध नाले में भूस्खलन से पहाड़ों से दरकी हुई बर्फ जमा हो गई। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगती सड़क पर बहना शुरू हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम मशीनों की मदद से नाले और सड़क को बहाल करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हंग क्षेत्र के पास सिंध नाले में हिमस्खलन हुआ और मार्ग अवरुद्ध हो गया। एक वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा, “नदी और सड़क का स्तर एक जैसा होने के कारण इसका पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा। दोनों को सूचारू करने के लिए मशीनें तैनात की हैं।

इंजीनियर ने कहा कि सीमा सड़क संगठन रुकावट को दूर करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा हिमस्खलन है और इसमें थोड़ा समय लगेगा।

बांदीपोरा में दम घुटने से दो छात्रों की जान गई

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को एक धार्मिक मदरसे के दो छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा के अष्टांगू गांव में दारुल-उलूम फैज-उल-उलूम के दो छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है जब दरासगाह के अधिकारियों ने बच्चों और उनके पिता को बेहोश पाया। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। बच्चों के पिता का बांदीपोरा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और प्रारंभिक निष्कर्षों से मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।

Back to top button